रचनात्मक व सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देगी संस्कार भारती
रचनात्मक व सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देगी संस्कार भारती 
उत्तर-प्रदेश

रचनात्मक व सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देगी संस्कार भारती

Raftaar Desk - P2

डॉ. अनिल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में नई कमेटी गठित कुशीनगर, 26 जुलाई (हि. स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषंगी सांस्कृतिक संगठन संस्कार भारती का अध्यक्ष होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार सिन्हा को चुना गया है। नई कार्यसमिति जनपद में रचनात्मक व सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ उभरती प्रतिभाओं को दिशा देने का कार्य करेगी। रविवार को कसया स्थित हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में हुई संस्कार भारती की बैठक में डॉ. अशोक कुमार मंत्री एवं रामाशीष राव सह मंत्री चुने गये। निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. सीपी गुप्त को नए अध्यक्ष ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके पूर्व व्यक्त डॉ.गुप्त ने अपने 10 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को समक्ष रखा और आगे सहयोग का भी भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में संस्कार भारती रचनात्मकता व सांस्कृतिक उभार के लिए कार्य करने वाला अग्रणी संगठन है। पाश्चात्य शैली के दौर पुरातन संस्कृति को जीवन्त रखना चुनौतीपूर्ण कार्य है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई कमेटी इस कार्य को और तेजी से आगे बढ़ाएगी। नए व पुराने पदाधिकारियों ने एक दूसरे का अभिनन्दन किया। इस अवसर मंत्री अशोक कुमार ने लॉक डाउन में ग्रामीण परिवेश को संदर्भित करते हुए एक समसामयिक रचना प्रस्तुति की। हिन्दुस्थान समाचार/गोपाल/दीपक-hindusthansamachar.in