sanitation-campaign-outside-the-minister39s-residences-including-kalidas-marg
sanitation-campaign-outside-the-minister39s-residences-including-kalidas-marg 
उत्तर-प्रदेश

कालिदास मार्ग सहित मंत्री आवासों के बाहर चला सेनेटाइज अभियान

Raftaar Desk - P2

लखनऊ, 28 मई(हि. स.)। लखनऊ के वीवीआईपी क्षेत्रों कालिदास मार्ग और आस पास मंत्री आवासों के बाहर सेनेटाइज अभियान चलाया गया। इसमें नगर निगम के कर्मचारियों ने मुख्य द्वार से लेकर सुरक्षाकर्मियों के बैठने वाले बैरकों तक को सेनेटाइज किया। नगर निगम के सेनेटाइज अभियान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और कैबिनेट मंत्रियों के आवास के बाहर मौजूद हर कोने को सेनेटाइज किया गया। सेनेटाइज करते हुए नगर निगम कर्मचारी गौतमपल्ली कॉलोनी, कालिदास मार्ग होते हुए दिलकुशा की तरफ बढ़ गए। लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश में सेनेटाइजर अभियान की सीधी मानिटरिंग कर रहे नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन भी आज शहर में निकले। उन्होंने महापौर संयुक्ता भाटिया और नगर आयुक्त शहीद नगर निगम के अधिकारियों के साथ गोमती नदी में स्वच्छता अभियान का निरीक्षण किया। गोमती नदी में बह कराई जलकुंभी से घाट किनारे गतिविधियों के कम हो जाने की सूचना पर नगर विकास मंत्री स्वयं गोमती नदी के तट पर पहुंचे और अभियान में जुटे कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया। हिन्दुस्थान समाचार/शरद