Mohibullah Nadvi and Akhilesh Yadav
Mohibullah Nadvi and Akhilesh Yadav raftaar.in
उत्तर-प्रदेश

समाजवादी पार्टी ने बड़े सोच विचार कर चुना आजम खान की सीट रामपुर से उम्मीदवार, जानें कौन हैं मोहिबुल्लाह नदवी?

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केंद्र की सत्ता में उत्तर प्रदेश की अहम भूमिका होती है। जिसे हर कोई जानता है। राज्य के सियासी दल भी इससे भली भांति वाकिफ हैं। इसलिए लोकसभा चुनाव 2024 के उम्मीदवारों की सूची बनाने में काफी सोच विचार कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट के लिए प्रत्यासी चयन करने में काफी सोच विचार करना पड़ा। दरअसल रामपुर सीट से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान सांसद हैं। यह आजम खान की सीट मानी जाती रही है। लेकिन वह जेल में बंद हैं और चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। समाजवादी पार्टी ने रामपुर लोकसभा सीट के लिए योग्य उम्मीदवार ढूंढ लिया है। पार्टी ने इस लोकसभा सीट से मोहिबुल्लाह नदवी को टिकट दिया है।

जानें कौन हैं मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी

मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी को समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट के लिए योग्य उम्मीदवार समझा है। पार्टी ने उन्हें इस सीट से आगामी लोकसभा का टिकट दिया है। ऐसे में देश की जनता जानना चाह रही है कि मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी कौन हैं। नदवी दिल्ली की पार्लियामेंट स्ट्रीट मस्जिद के इमाम हैं। मिली जानकारी के अनुसार वह मंगलवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात करने के लिए रामपुर पहुंचे थे। जिसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर देखी गई। इनके साथ डॉ. एसटी हसन और तेज प्रताप यादव का नाम भी रामपुर लोकसभा सीट के लिए चल रहा था। लेकिन समाजवादी पार्टी को मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ज्यादा योग्य लगे।

रामपुर लोकसभा सीट पर पहले चरण में होंगे चुनाव

रामपुर लोकसभा सीट में पहले चरण में यानि 19 अप्रैल 2024 को लोकसभा के चुनाव होंगे। इस सीट को हाई प्रोफाइल माना जाता है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में आजम खान ने इस सीट से जीत दर्ज की थी। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से भाजपा ने जीत दर्ज की थी। वर्ष 2022 में हुए उपचुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी घनश्याम लोधी ने जीत दर्ज की थी। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने रामपुर लोकसभा सीट पर इस बार भी घनश्याम लोधी पर अपना विश्वास जताया है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in