rani-laxmibai39s-sacrifice-day-celebrated-at-hindu-jagran-manch-office
rani-laxmibai39s-sacrifice-day-celebrated-at-hindu-jagran-manch-office 
उत्तर-प्रदेश

हिन्दू जागरण मंच कार्यालय पर मनाया गया रानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस

Raftaar Desk - P2

लखनऊ, 18 जून (हि.स.)। हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस मनाया। इस अवसर पर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री शिवकुमार सहित प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहें। रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर कार्यकर्ताओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। महानगर अध्यक्ष विकास ने कहा कि झांसी का नाम आते ही रानी लक्ष्मीबाई का नाम ध्यान में आ जाता है। वह लड़ाई ध्यान में आ जाती है, जिसे लड़ते हुए लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिये थे। उत्तरी क्षेत्र की उपाध्यक्ष कोमल शुक्ला ने कहा कि नारी समाज को रानी लक्ष्मीबाई की तरह अपनी भूमिका का निर्वहन करना चाहिये। अपने जीवन में सदाचार और उच्च विचार के साथ ही आवश्यकता पड़ने पर संघर्ष करने का भी जज्बा रखना चाहिये। बलिदान दिवस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने अपने विषयों को रखने के उपरांत मौन रखकर झांसी की रानी को स्मरण कर श्रद्धांजलि दी। हिन्दुस्थान समाचार/शरद/विद्या कान्त