ओलम्पियन स्व. विवेक सिंह और महिला फुटबालर स्व.पूनम चौहान के नाम पर पौधरोपण
ओलम्पियन स्व. विवेक सिंह और महिला फुटबालर स्व.पूनम चौहान के नाम पर पौधरोपण 
उत्तर-प्रदेश

ओलम्पियन स्व. विवेक सिंह और महिला फुटबालर स्व.पूनम चौहान के नाम पर पौधरोपण

Raftaar Desk - P2

वाराणसी, 15 जुलाई (हि.स.)। हॉकी खिलाड़ी ओलम्पियन स्व. विवेक सिंह और महिला फुटबालर स्व.पूनम चौहान के नाम पर बुधवार को मिनी स्टेडियम शिवपुर में पौधारोपण किया गया। एक माह तक चलने वाले आपरेशन हरियाली अभियान का आगाज साहित्यकार डा.राम सुधार सिंह और रंगकर्मी अशोक आनन्द ने नीम का पौधा रोपकर किया। इस दौरान साहित्यकार डा. सिंह ने कहा कि पौधारोपण हमारी आवश्यकता ही नहीं, हमारा जीवन भी है। प्रकृति का दोहन हमने किया है तो इसे समृद्ध भी हम करेंगे। आने वाली पीढ़ी के लिए ये हमारी तरफ से सौगात होगी। रंगकर्मी अशोक आनन्द ने कहा कि जिन्दा रहने के लिए आक्सीजन की आवश्यकता है। और आक्सीजन के लिए पेड़ पौधों की। उन्होंने कहा कि प्रकृति की गोद से निकल कर आज शहर कंक्रीट के जगलों में जीने के लिए अभिशप्त है। ऐसे में अधिक से अधिक पौधारोपण हमारी आज की महती आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि हरियाली अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। अभियान में एनसीसी के सेवानिवृत अधिकारी, कैडेट और ग्रीन प्लाटून के सदस्य भी शामिल हुए। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/राजेश-hindusthansamachar.in