panchayat-elections-women-public-representatives-will-hold-347-posts-in-the-district
panchayat-elections-women-public-representatives-will-hold-347-posts-in-the-district 
उत्तर-प्रदेश

पंचायत चुनाव: जिले में 347 पदों पर काबिज होंगी महिला जनप्रतिनिधि

Raftaar Desk - P2

कासगंज 22 मार्च (हि.स.)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर हुए आरक्षण की अंतिम सूची प्रशासन द्वारा जारी कर दी गई है। इससे स्पष्ट हुआ है कि जिले के विभिन्न पदों पर 347 महिलाएं जनप्रतिनिधि के रूप में काबिज होंगी। इनमें सामान्य, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग की महिलाएं शामिल रहेंगी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां प्रारंभ हो गई है। आरक्षण की सूची जिले में तैयार कर दी गई थी। लेकिन, हाईकोर्ट के स्टे के बाद पुराने आरक्षण पर रोक लग गई। बाद में नए सिरे से 2015 वर्ष को ध्यान में रखते हुए आरक्षण तैयार कर सूची चस्पा कर दी गई है। नए सिरे से आरक्षण में विभिन्न पदों पर जिले की 347 महिलाएं काबिल होंगी। 33 प्रतिशत आरक्षण में महिलाओं का शामिल किया गया है। इस तरह जिले की 423 ग्राम पंचायत में 143 महिलाएं ग्राम प्रधान चुनी जाएंगी। वहीं 579 क्षेत्र पंचायत क्षेत्रों में 193 क्षेत्र पंचायत सदस्य महिलाएं होंगी। जिला पंचायत सदस्य के 23 पदों में 8 महिलाएं काबिज होंगी। इसके अलावा ब्लॉक प्रमुख के जिले में 7 पद हैं, जिनमें 3 महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। महिलाओं के आरक्षण को लेकर सराहा जा रहा है। वार्ड संख्या 20 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव मैदान में तैयारी कर रही प्रेमलता वर्मा का कहना है कि महिला सशक्तीकरण के लिए सरकार ने 33 प्रतिशत आरक्षण लागू कर आधी आबादी के हक की बात की है। ग्राम नीमरी से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की दावेदार श्रीमती शांति देवी ने भी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में महिलाओं को दिए गए एक तिहाई आरक्षण को लेकर खुशी जाहिर की है। हिन्दुस्थान समाचार/पुष्पेंद्र/संजय