over-228-lakh-farmers-benefited-from-completion-of-11-canal-projects-in-four-years
over-228-lakh-farmers-benefited-from-completion-of-11-canal-projects-in-four-years 
उत्तर-प्रदेश

उप्र : चार वर्षों में 11 नहर परियोजनाओं के पूरा होने से 2.28 लाख से अधिक किसान हुए लाभान्वित

Raftaar Desk - P2

लखनऊ, 23 मार्च (हि.स.)। योगी सरकार ने प्रदेश के किसानों को भरपूर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बीते चार वर्षों में लम्बे समय से ठप पड़ी हुई कई परियोजनाओं को पूरा कराने में सफलता हासिल की है। ऐसी 11 नहर परियोजनाओं के पूरा होने से 2.28 लाख से अधिक किसान लाभान्वित हुए हैं। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय वर्ष 2018-19 में कुल 08परियोजनाएं-बाण सागर नहर परियोजना, पहाड़ी बांध परियोजना, जमरार बांध परियोजना, पहूंज बांध पुनरोद्धार परियोजना, गुण्टा बांध रेस्टोरेशन-रिनोवेशन आॅफ एलाइड वर्क परियोजना, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय पथरई बांध परियोजना, लहचूरा बांध परियोजना तथा मौदहा बांध नहर प्रणाली की क्षमता स्थापित की गई। इन परियोजनाओं के पूरा होने से 2.167 लाख हेक्टेयर सिंचन क्षमता सृजित हुई और इससे 2.28 लाख किसान लाभान्वित होंगे। इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2019-20 में कुल 03 परियोजनाएं-रसिन बांध परियोजना, जाखलौन नहर किमी-0 से 34.300 तक प्रणाली क्षमता पुनस्र्थापना, जाखलौन पम्प नहर पर 2.50 मेगावाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट की स्थापना की गई। इससे 0.379 लाख हेक्टेयर सिंचन क्षमता सृजित हुई और 5,017 किसान लाभान्वित हुए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/संजय