Our worker will bring water out in the desert too: Priyanka Rawat
Our worker will bring water out in the desert too: Priyanka Rawat 
उत्तर-प्रदेश

रेगिस्तान में भी जल निकाल लाएगा हमारा कार्यकर्ता : प्रियंका रावत

Raftaar Desk - P2

झांसी, 05 जनवरी(हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता रेगिस्तान में भी जल निकाल लाएगा। यह कहना है प्रदेश महामंत्री व पंचायत चुनाव प्रभारी कानपुर बुंदेलखंड श्रीमती प्रियंका सिंह रावत का। वह यहां एक परिचय बैठक में पार्टी पदाधिकारियों से परिचित होकर उनमें उत्साह का संचार करने आई थी। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय पर पंचायत चुनाव बैठक की गई जिसमें प्रदेश महामंत्री व प्रभारी कानपुर बुंदेलखंड प्रभारी श्रीमती प्रियंका सिंह रावत मुख्य अतिथि श्रीमती प्रियंका सिंह रावत रही। ने इस अवसर पर प्रियंका सिंह रावत ने कहा मैं वीरांगना की भूमि को नमन करती हूं। यहां पंचायत की 24 में 4 सीटें हैं। अब इस चुनाव में 24 में से 24 सीटें भाजपा की होंगी। यह हमें विश्वास है। हमें क्षेत्र के प्रभावशाली लोगों से मिलना होगा। हमको चुनाव हर हाल में जीतना होगा। हम अपना व्यक्तिगत लाभ छोड़कर संगठन के हित में कार्य करना है। हमारा कार्यकर्ता सरल है। हमें सरकार की योजनाओं को जनता को बताना होगा ताकि इसका लाभ संगठन को चुनाव में मिल सके। हमको कार्यकर्ता का मान बढ़ाना होगा। संगठन प्रत्येक मेहनती कार्यकर्ता को निश्चित सम्मान देती है। हमारे कार्यकर्ता तो ऐसे हैं जो अपने कठिन परिश्रम से रेगिस्तान में भी जल निकाल लाएंगे। हम इस चुनाव में निश्चित सफल होंगे। राम किशोर साहू क्षेत्रीय महामंत्री ने सभी पंचायत चुनावों में लगे संयोजक एवं प्रभारियों का परिचय करवाया। संचालन पंचायत चुनाव प्रभारी संतोष सोनी ने किया। अध्यक्षीय उद्बोधन जिला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने किया। राम किशोर साहू, सुधीर सिंह, अशोक राजपूत, संतोष सोनी, जमुना कुशवाहा, जयदेव पुरोहित, संजीव श्रृंगीऋषि, प्रदीप सरावगी,सुबोध गुबरेले, मोहन सिंह यादव, नंदकिशोर भीलवारे बंटी जैन, जगत राजपूत, छत्रपाल सिंह राजपूत, अमित साहू, संजय दुबे, विनोद नायक, प्रियांशु डे, कमलेश परिहार, दिगंत चतुर्वेदी, दिनेश परिहार, ध्रुव परमार, अनुज नीखरा, बद्री त्रिपाठी व गोविन्द नारायण गुप्ता आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/महेश-hindusthansamachar.in