our-goal-is-to-feed-only-the-lotus-sunil-bhai-ojha
our-goal-is-to-feed-only-the-lotus-sunil-bhai-ojha 
उत्तर-प्रदेश

हमारा लक्ष्य सिर्फ कमल खिलाना : सुनील भाई ओझा

Raftaar Desk - P2

प्रयागराज, 15 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा एवं नगर निगम चुनाव की तैयारियों में जुट जायें। हमें इस बार चुनाव में प्रत्येक बूथों से कम से कम 90 प्रतिशत वोट अर्जित करने का काम करना है। हमारा लक्ष्य सिर्फ और सिर्फ कमल खिलाना है एवं हमारा प्रत्याशी सिर्फ कमल का फूल होगा। यह बातें भाजपा के प्रदेश सह संगठन प्रभारी सुनील भाई ओझा ने सोमवार को सरकिट हाउस में सभी वार्ड अध्यक्षों एवं सचिवों को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इसके लिए आप सभी बूथ स्तर पर भाजपा के छह उत्सवों को आयोजित करते हुए बूथ स्तर पर सामाजिक समीकरण बनाकर बूथ की संरचना करें और वार्ड स्तर पर महीने में कम से कम एक सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन करते हुए लोगों को जोड़ने का काम करें। इस दौरान उन्होंने सभी वार्ड अध्यक्षों से अब तक हुए कार्यों की जानकारी लेते हुए सभी कामों की समीक्षा भी की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि भाजपा महानगर का एक-एक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तब तक शांत नहीं बैठेगा, जब तक ग्राम पंचायत से लेकर के होने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा एवं नगर निगम के चुनाव में विजयश्री हासिल नहीं कर लेते। बैठक का संचालन वरुण केसरवानी ने किया। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/संजय-hindusthansamachar.in