old-woman-dies-after-falling-from-roof-of-house-in-rohania
old-woman-dies-after-falling-from-roof-of-house-in-rohania 
उत्तर-प्रदेश

रोहनिया में मकान की छत से गिरकर वृद्ध महिला की मौत

Raftaar Desk - P2

वाराणसी,07 मई (हि.स.)। रोहनिया थाना क्षेत्र के सगहट गांव स्थित यादव बस्ती में मकान के छत पर से गिर कर 60 वर्षीय एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। परिजनों नें शुक्रवार अलसुबह ही रोहनिया बेटावर घाट पर महिला का अन्तिम संस्कार भी कर दिया। हादसे से परिजन गमगीन है। सगहट गांव के यादव बस्ती निवासी खदेरू यादव की पत्नी बसना देवी गुरूवार की देर शाम मकान के छत पर सोने चली गई। रात 3.30 पर शौच जाने के लिए छत से उतर रही बसना देवी अचानक फिसल कर गिर गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सुबह लगभग 5:30 बजे परिवार के सदस्य जगे तो बसना देवी को नीचे गिरा देख वहां पहुंचे तो उन्हें मृत देख परिजन बिलखने लगे। इसके बाद परिजनों ने सुबह ही बेटावर घाट पर पार्थिव शरीर का अन्तिम संस्कार कर दिया। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर