Nutritious diet given to adolescent girls, message of happy healthy body
Nutritious diet given to adolescent girls, message of happy healthy body 
उत्तर-प्रदेश

किशोरियों को दिया गया पौष्टिक आहार, सुखी निरोग काया का संदेश

Raftaar Desk - P2

-एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में स्त्री जनित बीमारियों को बताया गया वाराणसी, 28 दिसम्बर (हि.स.)। रोहनिया क्षेत्र के आराजी लाइन ब्लाक के सामने स्थित मनरेगा मज़दूर यूनियन सभागार में सोमवार को किशोरियों को सुखी निरोग काया रखने का संदेश दिया गया। एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बतौर प्रशिक्षक लोक चेतना समिति की प्रियंका पटेल ने किशोरियों को स्त्री जनित बीमारियों एवं समस्याओं को बताया और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील होने की सलाह दी। प्रियंका पटेल ने लड़कियों को किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तनों को बताते हुए कहा कि पौष्टिक आहार लेने के साथ शारीरिक श्रम भी करें। लड़कियों में किशोरावस्था आने पर अनेक प्रकार की शारीरिक समस्याएं आती है, उनसे प्रभावी तरीके से निपटने के लिए जरूरत के अनुसार चिकित्सकों से अवश्य परामर्श लें। भारत सरकार ने भी स्वास्थ्य,सुरक्षा,शिक्षा के लिए कई कानूनों के द्वारा किशोरियों, महिलाओं, बच्चों को संरक्षण प्रदान किया है। यूनियन के संयोजक सुरेश राठौर ने किशोरियों को बताया कि मानव पूंजी निर्माण में शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों अत्यंत महत्वपूर्ण कारक हैं। यदि शिक्षित व्यक्ति भी स्वस्थ नहीं हैं तो वह परिवार, समाज और देश पर एक बोझ के समान है। प्रशिक्षण शिविर का संचालन नेहा जायसवाल और अध्यक्षता रेनु पटेल ने किया। शिविर में रेशमी, अनिता, नेहा, शर्मिला, संजू,सुशीला,प्रेमा, उर्मिला, शीला, पिंकी, उजाला,रेखा, कुमारी, खुशबू, कुसुमलता आदि लड़किया शामिल हुई। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर-hindusthansamachar.in