nsui-did-a-39clean-sweep39-in-sampurnanand-sanskrit-university-students39-union-election
nsui-did-a-39clean-sweep39-in-sampurnanand-sanskrit-university-students39-union-election 
उत्तर-प्रदेश

सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई ने किया 'क्लीन स्वीप'

Raftaar Desk - P2

वाराणसी,11 अप्रैल (हि.स.) सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान और मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर कृष्ण मोहन शुक्ला 442 मत पाकर विजेता घोषित किये गये। कृष्ण मोहन ने अपने प्रतिस्पर्धी अजय दुबे को 136 मतों से पराजित किया। अजय दूबे को 306 मत मिला। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर अजीत कुमार चौबे 411 मत, महामंत्री पद पर शिवम चौबे 485 मत, पुस्तकालय मंत्री आशुतोष कुमार मिश्र 415 मत पाकर निर्वाचित हुए। इसी क्रम में वेद वेदांग संकाय के राघवेंद्र मिश्रा, पंकज द्विवेदी कुश तिवारी, सानू कुमार, सत्यजीत तिवारी चयनित किए गए। साहित्य संस्कृति संकाय के अनुराग शर्मा और बृजेश कुमार दुबे, श्रमण विद्या संकाय के प्रियांशु कुमार पांडेय और दर्शन संकाय के शिव ओम शर्मा निर्वाचित घोषित किए गए। सभी पदों के विजेता उम्मीदवार एनएसयूआई पैनल के है। इसके पहले सुबह 09 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक हुए मतदान में 1732 विद्यार्थियों में 771 (44.51 फीसद) ने भागीदारी की। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर