northeast-railway-at-the-forefront-of-solving-problems-of-passengers-and-employees
northeast-railway-at-the-forefront-of-solving-problems-of-passengers-and-employees 
उत्तर-प्रदेश

पूर्वोत्तर रेलवे यात्रियों और कर्मचारियों की समस्‍याएं सुलझाने में सबसे आगे

Raftaar Desk - P2

लखनऊ, 25 मार्च (हि.स.)। पूर्वोत्तर रेलवे का लखनऊ मंडल यात्रियों और कर्मचारियों की समस्याएं सुलझाने में सबसे आगे है। इसलिए लखनऊ मंडल प्रशासन के पास आज लंबित प्रकरण अब शून्य हो गए हैं। पूर्वोत्तर रेलवे की लखनऊ मंडल की डीआरएम डॉ. मोनिका अग्निहोत्री ने कहा कि लखनऊ मंडल में यात्रियों और कर्मचारियों की समस्याओं का सबसे तेजी से निस्तारण किया जा रहा है। केवल 09 मिनट में ही शिकायतों का निस्तारण संबंधित अनुभाग कर रहे हैं। यही कारण है कि आज लखनऊ मंडल प्रशासन के पास लंबित प्रकरण शून्य हो गए हैं। उन्होंने कहा कि रेल मदद पोर्टल पर पूर्वोत्तर रेलवे यात्रियों के परिवादों के निस्तारण में प्रथम स्थान पर है। इसमें लखनऊ मंडल का योगदान 60 प्रतिशत है। सभी विभागों के बीच नियमित पत्राचार लिए डिजिटल रूप से कार्य किया जा रहा है। डीआरएम ने कहा कि कर्मचारियों के वेतन, छुट्टी के आवेदन, पदोन्नति, सेवानिवृत्ति और अन्य कार्य के लिए एक डिजिटल ई-कियोस्क बनाया गया है। इससे डिजिटल रूप से जुड़े मंडल के सभी विभागों द्वारा ई-ऑफिस से कम से कम समय में फाइलों को अदान-प्रदान कर समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/दीपक