कोरोना वायरस पर निर्णय लेना था तो नायक मध्यप्रदेश में सरकार बना रहे थे : पप्पू यादव
कोरोना वायरस पर निर्णय लेना था तो नायक मध्यप्रदेश में सरकार बना रहे थे : पप्पू यादव 
उत्तर-प्रदेश

कोरोना वायरस पर निर्णय लेना था तो नायक मध्यप्रदेश में सरकार बना रहे थे : पप्पू यादव

Raftaar Desk - P2

वाराणसी, 28 जून (हि.स.)। जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार मधेपुरा के पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने रविवार को केन्द्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से इस देश को कहा पहुंचा दिया हमारे देश के नायक ने। देश की अर्थव्यवस्था कहां गई। पुरी दुनिया में सबसे कम जांच भी भारत में हुई। जनवरी माह में कोरोना वायरस को लेकर निर्णय लेना था और नीति बनानी थी तो मध्य प्रदेश में सरकार बना और बिगाड़ रहे थे। वाराणसी आये पप्पू यादव श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि विधान से दर्शन पूजन के बाद मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि होली के समय देश में लगभग पांच सौ लोग प्रभावित थे। तब सरकार ने प्रवासी मजदूरों,किसानों के लिए कुछ नही किया। और न ही उनके आने-जाने का साधन और खाद्यान्न उपलब्ध कराया। उस समय प्रधानमंत्री पीएम केयर्स फंड बना कर नमस्ते ट्रम्प की तैयारी करने में लगे रहे। कोरोना के बढ़ने पर देश को संभलने के पहले ही एक दिन कफ्र्यू लगा दिया। तो दूसरे दिन से लॉकडाउन, पूरे देश में लागू कर दिया। पप्पू यादव ने सरकार पर बरसते हुए कहा कि इससे सबसे ज्यादा यूपी,बिहार,बंगाल,झारखंड के लोग प्रभावित हुए। चीन का दौरा, विदेश नीति और पेट्रोल डीजल के लगातार मूल्य वृद्धि को लेकर भी पप्पू यादव ने केन्द्र सरकार को जमकर घेरा। पूर्व सासंद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरे लॉकडाउन में घर में बैठे रहे। पूरे 15 साल तक लूट नीति में रहे। अब चुनाव आते ही उद्योग नीति की बात हो रही है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता भ्रष्ट सरकार से ऊब चुकी है। आने वाले समय में बिहार में बदलाव होना तय है। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/उपेन्द्र-hindusthansamachar.in