mp-and-legislature-flagged-off-buses-inaugurated-mati-depot
mp-and-legislature-flagged-off-buses-inaugurated-mati-depot 
उत्तर-प्रदेश

सांसद और विधायिका ने बसों को झंडी दिखाकर माती डिपो का किया शुभारम्भ

Raftaar Desk - P2

कानपुर देहात, 19 फरवरी (हि.स.)। जनपद में स्थित माती बस डिपो एवं वर्कशॉप का शुभारंभ का कई दिनों के इंतजार के बाद अकबरपुर रनिया सांसद और विधायिका ने जनपद के अधिकारियों के साथ मिलकर शुक्रवार को किया। सभी ने हरी झंडी दिखाकर 15 बसों को यहां से अलग-अलग जनपद के लिए रवाना किया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा व क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम अनिल अग्रवाल ने शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर बसों का संचालन शुरू कराया। कार्यक्रम से पहले वैदिक मंत्रोच्चारण व हवन पूजन के साथ डिपो का विधि-विधान से पूजन पाठ किया गया। वहीं 15 बसों को सजा धजा कर जनप्रतिनिधियों अधिकारियों ने इसका संचालन शुरू कराया। यह सभी बसें माती, अमरौधा, कानपुर, लखनऊ होते हुए झींझक मंगलपुर, डेरापुर, रूरा, अकबरपुर, पुखराया, मूसानगर घाटमपुर, कानपुर माती अकबरपुर, रूरा, झीझक, रसूलाबाद बिधूना माती कानपुर व अन्य क्षेत्रों में जाएंगी। अन्य डिपो की बसें माती बस डिपो से जोड़ी जाएंगी। बताते चलें कि, यूपी दिवस पर 24 जनवरी 2018 को इस बस डिपो, वर्क्स शाप का शुभारंभ सांसद व विधायक द्वारा किया गया था लेकिन संचालन में समस्याएं थी। अब तीन साल 26 दिन के इंतजार के बाद आखिरकार माती बस डिपो का संचालन शुरू हो गया। हिन्दुस्थान समाचार/अवनीश