Most women unsafe in BJP government: Akhilesh
Most women unsafe in BJP government: Akhilesh 
उत्तर-प्रदेश

भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा महिलाएं असुरक्षित : अखिलेश

Raftaar Desk - P2

रायबरेली, 09 जनवरी (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि सपा किसानों के आंदोलन का समर्थन करती है। सरकार को किसानों की मांग को मान लेना चाहिए। आज किसानों को अपनी जायज मांगो के लिए भी सड़क पर उतरना पड़ रहा है। अखिलेश ने शनिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार में सबसे ज्यादा असुरक्षित महिलाएं और बेटियां हैं। महिलाओं के साथ इतनी घटनाएं कभी नहीं हुई होंगी। महिलाओं का इतना नुकसान कभी नहीं हुआ होगा। उनके इज्जत से खिलवाड़ हो रहा है। दरअसल अखिलेश यादव चित्रकूट से लौटते समय रास्ते में रायबरेली के लालगंज पहुंचे थे, जहां उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ। उन्होंने यहां एक होटल में चाय भी पी। इस दौरान बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं की भीड़ आ गई। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीश/दीपक-hindusthansamachar.in