मुख्यमंत्री योगी ने एल्गिन चरसड़ी तटबंध का निरीक्षण कर बाढ़ राहत कार्यों का लिया जायजा
मुख्यमंत्री योगी ने एल्गिन चरसड़ी तटबंध का निरीक्षण कर बाढ़ राहत कार्यों का लिया जायजा 
उत्तर-प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने एल्गिन चरसड़ी तटबंध का निरीक्षण कर बाढ़ राहत कार्यों का लिया जायजा

Raftaar Desk - P2

गोंडा, 27 जून (हि.स.) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एलगिन चरसड़ी तटबंध का निरीक्षण कर बाढ़ राहत कार्य की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को राहत कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा की युद्ध स्तर पर काम करके बंधा को ठीक कराया जा रहा है। अब बंधा टूटने की सारी संभावनाएं समाप्त हो गई हैं। एलगिन चरसड़ी बांध का मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले निरीक्षण कर चुके जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहां की बाढ़ की दृष्टि से यह अति संवेदनशील क्षेत्र है। इसमें प्राथमिकता के तौर पर मुख्यमंत्री ने तीन बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति दी थी। उन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए हम लोग युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। प्रतिदिन इसके कार्यों की समीक्षा की जा रही है। 38 करोड़ की लागत से एलाइनमेंट का निर्माण कराया गया है। उन्होंने का कि पूर्ववर्ती सरकारों ने बिना एलाइनमेंट के बंधा का निर्माण करा दिया था। 43 किलोमीटर लंबे बांध पर जहां-जहां बांध कटता था वहां उसे ठीक करा दिया गया है। अब बांध कटने की कोई संभावना नहीं है। कहा कि नदी की धारा पहले बांध से आकर सीधे टकराती थी। हमने जेजिंग के माध्यम से नदी की धारा को मोड़ने का प्रयास किया है। नदी की धारा बीचो-बीच से बह रही है। अब किसी भी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। कुछ बचे कार्य हैं वह भी जल्द से जल्द पूरे करा लिए जाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/महेन्द्र/दीपक-hindusthansamachar.in