केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह ने किया रामलला का दर्शन
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह ने किया रामलला का दर्शन 
उत्तर-प्रदेश

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह ने किया रामलला का दर्शन

Raftaar Desk - P2

अयोध्या, 30 जुलाई (हि.स.)। रामनगरी अयोध्या में पांच अगस्त को श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर के भूमि पूजन और शिलान्यास की तैयारियों जोरों पर चल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां भूमि पूजन के बाद कई योजनाओ का भी शिलान्यास करेंगे। इसकी तैयारी में कोई कसर न रह जाए, इसके लिए केंद्र के साथ राज्य सरकार भी जोरों से लगी है। केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल भी शुक्रवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे। अयोध्या पहुंचने पर प्रह्लाद सिंह पटेल ने हनुमान गढ़ी में बजरंग बली का दर्शन करने के बाद सरयू में आरती तथा पूजन किया। इसके बाद रामजन्म भूमि प्रांगण में जाकर रामलला का दर्शन किया। इसके बाद वह अयोध्या के सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर बैठक करेंगे। उनका यहां पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने भी भेंट करने का कार्यक्रम है। माना जा रहा है कि वह चंपत राय से भेंट करने के दौरान राम मंदिर निर्माण के लिए दान भी देंगे और विभिन्न योजनाओ पर तैयारी की चर्चा करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/पवन/दीपक-hindusthansamachar.in