Mercury again rolled down, people lurked in the melting cold
Mercury again rolled down, people lurked in the melting cold 
उत्तर-प्रदेश

पारा फिर नीचे लुढ़का, गलन भरी ठंड से लोग घरों में दुबके

Raftaar Desk - P2

- सुबह और शाम सार्वजनिक स्थानों पर भी ठंड के कारण पसरा सन्नाटा हमीरपुर, 29 दिसम्बर (हि.स.)। जनपद में गलन भरी ठंड से मंगलवार आम जन जीवन अब अस्तव्यस्त होने लगा है। आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सिय रहा। बुधवार को यहां न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस पर रहने का पूर्वानुमान किया गया है। सुबह से ही यहां गलन भरी सर्दी के कारण सार्वजनिक स्थानों पर सन्नाटा पसरा रहा लेकिन जैसे ही धूप खिली तो हर जगह चहलपहल हो गयी। शाम होते ही फिर यहां ठंड शुरू हो जाने से लोग घरों में दुबक गये। सदर तहसील में मौसम पर नजर रखने वाले कर्मी भवानी ने बताया कि आज न्यूनतम तापमान 7 तथा अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में यहां पारा और नीचे लुढ़केगा। पारा लुढ़कने से हमीरपुर में तीन दिनों तक पड़ेगी भीषण ठंड राजकीय कृषि विज्ञान केद्र के मौसम वैज्ञानिक एसएन पाण्डेय व वरिष्ठ वैज्ञानिक मो.मुस्तफा ने मंगलवार को शाम बताया कि बुधवार को न्यूनतम पारा 3.7 तथा अधिकतम पारा 20.2 डिग्री सेल्सियस रहेगा वहीं गुरुवार को न्यूनतम पारा 4.3 व अधिकतम पारा 19.2 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। नववर्ष के पहले ही दिन आसमान जरूर साफ रहेगा लेकिन न्यूनतम पारा 5.9 व अधिकतम पारा 20.0 डिग्री सेल्सियस होने से आम जनजीवन पर इसका असर पड़ेगा। 2 जनवरी को आसमान में बादल छायेंगे जिससे न्यूनतम पारा 8.9 व अधिकतम पारा 22.4 डिग्री सेल्सियस पर रहेगा। 3 जनवरी को आसमान में घने बादलों के छाने के साथ ही न्यूनतम तापमान 11.4 व अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस पर रहने का पूर्वानुमान किया गया है। वरिष्ठ वैज्ञानिक मो.मुस्तफा ने किसानों को आगाह किया कि आलू, चने और मटर की फसलों पर कीट का प्रकोप लग सकता है। साथ ही रात्रि में पशुओं को खुले स्थानों पर न बांधने की अपील की गयी है। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज/मोहित-hindusthansamachar.in