meerut-city-will-get-relief-from-jam-action-plan-will-be-made
meerut-city-will-get-relief-from-jam-action-plan-will-be-made 
उत्तर-प्रदेश

मेरठ शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, बनेगा एक्शन प्लान

Raftaar Desk - P2

मेरठ, 24 फरवरी (हि.स.)। मेरठ शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए जिलाधिकारी के. बालाजी ने एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए। इसमें शहर को जाम से मुक्ति दिलाने पर मुख्य रूप से फोकस किया जाएगा। बचत भवन में बुधवार को शहर की यातायात व्यवस्था के संबंध में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी के. बालाजी ने शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए एक एक्शन प्लान बनाया जाएगा। अवैध ई-रिक्शा व अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध कट को बंद कराया जाएगा। शहर के 12 चौराहों पर लगे ट्रैफिक सिग्नल को सिन्क्रोनाइजड (समकालीन) बनाया जाए। इसके लिए नगर निगम के अधिकारी कार्रवाई करेंगे। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनाधिकृत एक्सेस (पहुंच) पर कार्रवाई करने के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी दिनेश चन्द्र ने बताया कि जनपद में 6359 पंजीकृत ई-रिक्शा है। पुलिस अधीक्षक यातायात जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में एक जनवरी 2021 से अब तक 5919 चालान काटे गए हैं। जिससे 24 लाख 75 हजार रुपए शमन शुल्क वसूला गया है। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप/दीपक