married-woman-hanged-on-hanging-family-accused-of-murder
married-woman-hanged-on-hanging-family-accused-of-murder 
उत्तर-प्रदेश

फांसी पर लटकी मिली विवाहिता, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Raftaar Desk - P2

कन्नौज, 28 फरवरी (हि.स.)। गुरसहायगंज कोतवाली इलाके के नदसिया गांव में विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि, तिर्वा कोतवाली के धरमंगदपुर गांव निवासी ओमप्रकाश तिवारी ने अपनी 25 वर्षीय बेटी राखी का विवाह 5 वर्ष पूर्व नदसिया गांव निवासी अनुराग से किया था। शादी बाद दोनों के रिश्ते आपसी तालमेल खराब हो जाने के कारण सही नहीं चल रहे थे। दोनों के बीच आये दिन विवाद हुआ करता रहता था। घटना वाले दिन राखी ने साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही मृतक राखी के परिजन मौके पर पहुच गए उन्होंने राखी के ससुराली जनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। वही पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार/संजीव