make-the-victim-satisfied---keshav-prasad-maurya
make-the-victim-satisfied---keshav-prasad-maurya 
उत्तर-प्रदेश

पीड़ित को संतुष्ट करें अधिकारी - केशव प्रसाद मौर्य

Raftaar Desk - P2

लखनऊ, 21 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैम्प कार्यालय 07-कालीदास मार्ग पर जनता दर्शन दरबार लगाया। इस मौके पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये लोगों ने अपनी समस्याएं बताईं और पत्र भी दिये। वहीं, लोगों की समस्याएं सुनने के बाद उप मुख्यमंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि समस्याओं के निराकरण में किसी भी प्रकार की कोताही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का निस्तारण इस प्रकार से किया जाय कि पीड़ित निस्तारण से पूरी तरह संतुष्ट रहे और उसे बार-बार कहीं चक्कर न लगाने पड़ें। समस्याएं सुनने के बाद उप मुख्यमंत्री ने रायबरेली, प्रतापगढ़, देवरिया व उन्नाव के पुलिस अधीक्षकों तथा कुशीनगर व हरदोई के जिलाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर सम्बंधित शिकायतों को लेकर प्रभावी निर्देश दिये। जनता दर्शन में गोण्डा, रायबरेली, कौशाम्बी, बाराबंकी, ग्रेटर नोएडा, मऊ सहित लगभग तीन दर्जन जिलों से आये लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश