UP Cabinet Expansion
UP Cabinet Expansion Raftaar
लखनऊ

UP Cabinet Expansion: UP में आज होगा योगी कैबिनेट का विस्तार! RLD, SBSP और BJP के 4 नए मंत्री ले सकते हैं शपथ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में होने वाले कैबिनेट विस्तार पर आज मुहार लगती नज़ार आ रहीं है। उत्तार प्रदेश सरकार के इस कैबिनेट विस्तार में बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के विधायकों को भी कैबिनेट में जगह मिलने जा रहीं है। योगी मंत्रिमंडल के इस कैबिनेट विस्तार में 4 नए मंत्रीयों के शपथ लेने की बात सामने आ रहीं है। रफ्तार सूत्रों की मानें तो इस कैबिनेट विस्तार में सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, भाजपा एमएलसी दारा सिंह चौहान और जयंत चौधरी की पार्टी आरएलडी के कोटे से एक या दो विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इसके साथ चौथा नाम बीजेपी के सुनील शर्मा का बताया जा रहा है, जो गाजियाबाद के साहिबाबाद से विधायक हैं। योगी सरकार के इस कैबिनेट विस्तार में इन चर लोगों को मंत्री बनाया जा सकता है।

अनिल कुमार होंगे रालोद कोटे से मंत्री

गौरतलब है कि यूपी में कैबिनेट विस्तार की चर्चा के बीच आरएलडी के विधायक अनिल कुमार को लखनऊ बुलाया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि आरएलडी की तरफ से उनको मंत्री बनाने का प्रस्ताव रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी की तरफ से रखा गया है। उन्होंने फोन पर इसकी जानकारी विधायक अनिल कुमार को दी थी। अनिल कुमार पुरकाजी से विधायक हैं और बीजेपी प्रत्याशी को हराकर 2022 के चुनाव जीत हासिल की थी। अनिल कुमार के अलावा सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और दारा सिंह चौहान को भी कैबिनेट में जगह मिली है।

बहुत छोटे स्तर पर होगा कैबिनेट विस्तार

ऐसा मना जा रहा है कि इस बार का कैबिनेट विस्तार बहुत छोटे स्तर पर होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और सरकार के अन्य मंत्री मौजूद रहेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in