kasganj-two-women-living-in-hathras-killed-nine-injured-in-road-accident
kasganj-two-women-living-in-hathras-killed-nine-injured-in-road-accident 
उत्तर-प्रदेश

कासगंज: सड़क दुर्घटना में हाथरस की रहने वाली दो महिलाओं की मौत, नौ घायल

Raftaar Desk - P2

कासगंज, 14 मई (हि.स.)। सहावर थाना क्षेत्र के ग्राम जमालपुर के निकट शुक्रवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में जिला हाथरस की निवासी दो महिलाओं की मौत हो गई है जबकि नौ लोग घायल हुए हैं इनमें से छह की गंभीर हालत देखते हुए गहन चिकित्सा के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है। देर शाम करीब 8 बजे सहावर थाना क्षेत्र मैं सड़क दुर्घटना हुई। जिसमें जिला हाथरस की तहसील सिकंदराराऊ क्षेत्र के ग्राम अगसौली निवासी 15 लोग मैक्स टेंपो में सवार होकर सहावर के ग्राम रामनगर नगला बंजारी मैं गमी हो जाने के बाद मातमपुर्सी करने आए थे। सभी वापस जा रहे थे, तभी जमालपुर के निकट टेंपो एवं ट्रैक्टर में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिससे अनियंत्रित होकर टेंपो सड़क किनारे खाई में जा गिरा। इसमें सवार कांता पत्नी जगदीश, गंगा देवी पत्नी लालाराम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हेमलता, संजय कुमार, किरण देवी, मनीषा, दुर्गेश, रचना, आयुष, आकाश एवं अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इनमें से छह की हालत गंभीर है। जिन्हें गहन चिकित्सा के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है। घटना की जानकारी पर एसडीएम शिव कुमार सिंह, सीओ शैलेंद्र परिहार एवं इंस्पेक्टर राजेश कुमार मीणा पहुंच गए। उन्होंने सभी घायलों को निजी वाहनों से अलीगढ़ उपचार के लिए भेजा है। इधर, परिवारी जनों को पुलिस ने सूचना दे दी है। हिन्दुस्थान समाचार/पुष्पेंद्र