kannauj-a-total-of-572-objections-were-received-the-ongoing-churning-will-be-released-tomorrow
kannauj-a-total-of-572-objections-were-received-the-ongoing-churning-will-be-released-tomorrow 
उत्तर-प्रदेश

कन्नौज : कुल 572 आपत्तियां आयी, चल रहा मंथन कल जारी होगी अंतिम आरक्षण सूची

Raftaar Desk - P2

कन्नौज, 25 मार्च (हि.स.)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण बदलवाने के लिए आपत्तियां दर्ज कराने का रिकॉर्ड टूट गया है। पहली अनंतिम सूची के बाद 407 आपत्तियां आईं थीं, दूसरी अनंतिम सूची पर 572 लोगों ने विरोध दर्ज कराया है। आज सभी का परीक्षण कर कल अंतिमआरक्षण की फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी। जनपद में आठ ब्लॉक हैं, लेकिन इस बार प्रमुख पद के आरक्षण के लिए एक भी आपत्ति नहीं आई है। इससे पहले जारी हुई सूची के बाद तीन आपत्तियां दर्ज हुईं थीं। डीपीआरओ जेके मिश्र ने बताया कि दो मार्च को जारी हुई अनंतिम सूची के हिसाब से आरक्षण को लेकर इस बार अधिक आपत्तियां आईं हैं। इनका परीक्षण के बाद निस्तारण होगा। 25 मार्च को वीडीसी, बीडीसी, डीडीसी, प्रधान व ब्लॉक प्रमुख पदों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। उन्होंने ने बताया कि कल अंतिम दिन प्रधान पद के लिए 367, बीडीसी के लिए 10, जिला पंचायत सदस्य के लिए 19 समेत 396 आपत्तियां आईं। इस बार क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 10 आपत्तियां दर्ज हुई हैं। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 22 आपत्तियां आई हैं। प्रधान पद के लिए 540 आपत्तियां आईं हैं। कई संभावित दावेदार चुनाव लड़ने के लिए हर हथकंडा अपना रहे हैं। इसमें किसी-किसी ने तो ब्लॉक, डीपीआरओ कार्यालय और कलक्ट्रेट सभी स्थानों पर आपत्तियां लगाई हैं। कुछ ऐसे भी हैं, जिन्होंने खुद आपत्ति लगाने के बाद परिजनों व मित्रों से भी आपत्तियां दर्ज कराई हैं। ऐसे लोगों का कहना है कि कहीं एक आपत्ति गुम हो गई तो दूसरी दर्ज हो जाएगी। या अधिक आपत्तियां लगेंगी, तो सीट का आरक्षण भी बदल सकता है। हिन्दुस्थान समाचार/संजीव