File Photo
File Photo Social Media
जालौन

शादी में DJ पर डांस के दौरान हथियार दिखाने वाले जरा पढ़ लें यह खबर, बढ़ सकती है परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक ने तमंचा तान रखा है। जब की कुछ लोग युवकों को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहें इस वीडियो की पुलिस ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

डीजे पर युवक असलहा लहराते हुए कर रहा डांस

जालौन के माधवगढ़ शहर से करिया द्रोपुर जगनपुरा गांव में एक बारात आई थीं। जिसमे डीजे पर युवक असलहा लहराते हुए डांस कर रहा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस ने दिये जांच के आदेश

वीडियो में साफ तौर पर युवक बंदूक लिए नजर आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस इस वीडियो की जांच पड़ताल में जुट गई है। अधीक्षक ईरज राजा ने कहा कि इस वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।