india39s-huge-democracy-inherited---om-birla
india39s-huge-democracy-inherited---om-birla 
उत्तर-प्रदेश

विरासत में मिला भारत का विशाल लोकतंत्र - ओम बिरला

Raftaar Desk - P2

बस्ती, 20 फरवरी (हि.स.)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को कहा कि भारत का लोकतंत्र सबसे बड़ा लोकतंत्र है। भारत का विशाल लोकतंत्र हमें विरासत में मिला है। भारत सामूहिक शक्ति से शसक्त बना है। वह पं. शहर स्थित अटल विहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह परिसर में आयोजित बस्ती महोत्सव के दूसरे दिन शिखर दिवस के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारत किसी भी चुनौती से सामना करने के लिए हमेशा तैयार है। हमारे गांवो मे इतनी प्रतिभा विकसित है, जिसे उभारने के लिए मंच देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आजादी के लड़ाई में बस्ती की अहम भूमिका रही है। जब इतिहास खोलकर देखा जाता है तो सबसे पहले बस्ती का नाम आता है। आजादी की लड़ाई में बस्ती जिले के 300 लोगों को सामूहिक रूप से फांसी पर चढ़ा दिया गया था। इस को कभी भुलाया नही जा सकता। ओम बिरला ने कहा कि बस्ती ऋषियों, मुनियों की धरती रही है। प्रदेश की योगी सरकार ने 'एक जिला-एक उत्पाद' योजना लागू करके सिद्ध कर दिया है कि अब हम ऊंची शिखर पर पहुंच रहे हैं। बस्ती का सिरका पूरे विश्व मे जाना जाता है। कार्यक्रम से पूर्व श्री बिरला ने जिला मुख्यालय के शास्त्री चैक पर 100 फुट ऊंचे तिरंगे ध्वज को फहराया और सलामी दिया। महोत्सव को पूर्व केन्द्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बस्ती को अपनी पहचान बताने की कोई आवश्यकता नहीं है। बस्ती पूरे विश्व मे प्रसिद्व है। हिन्दुस्थान समाचार/महेंद्र