ignou39s-study-centers-are-not-only-in-india-but-also-spread-abroad-dr-manoram-singh
ignou39s-study-centers-are-not-only-in-india-but-also-spread-abroad-dr-manoram-singh 
उत्तर-प्रदेश

इग्नू के अध्ययन केंद्र भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों तक फैली संस्था : डॉ. मनोरम सिंह

Raftaar Desk - P2

कानपुर, 23 जून (हि.स.)। इग्नू उच्च शिक्षा का बेहतर विकल्प है। जहां से प्रवेश की प्रक्रिया पूरे साल तक चलती रहती है। इसके अध्ययन केंद्र भारत मे ही नहीं बल्कि विदेशों तक फैले हुए हैं। यह बात इग्नू क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मनोरम सिंह ने बुधवार को कही। उन्होंने बताया कि इग्नू हर वर्ष अपना प्लेटफार्म खुली रखती है। इस विश्वविद्यालय की कुछ अलग हटकर विशेषताएं हैं, जिनमें विद्यार्थी उच्च शिक्षा से जुड़ सकते है। जुलाई और जनवरी सत्र से इसकी शुरुआत होती है। इसमें एडमिशन के लिए अधिकांश कोर्सेस में न्यूनतम प्राप्तांक प्रतिशत नहीं होता है। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड अथवा विश्वविद्यालय से न्यूनतम अहर्ता होना अनिवार्य होता है। यदि किसी की शिक्षा में गैपिंग हो चुका है तो वह भी प्रवेश ले सकता है। ज्यादातर कोर्सेस में प्रवेश के लिए उम्र की सीमा नहीं है। 21 विद्यापीठों के माध्यम से लगभग 250 कार्यक्रम जिसमेंम सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, स्नातक, परास्नातक, एमफिल अन्य पाठ्यक्रमों का संचालन किया जाता है। प्रवेश के लिए ऑनलाइन एडमिशन, ऑनलाइन फार्म भरने इग्नू स्टूडेंट एप के माध्यम से फार्म भरने की सुविधा प्रदान की गई है। हिन्दुस्थान समाचार/हिमांशु