hundreds-of-destitute-cow-dynasty-serving-every-day-in-the-city-of-meerut
hundreds-of-destitute-cow-dynasty-serving-every-day-in-the-city-of-meerut 
उत्तर-प्रदेश

मेरठ शहर में हो रही प्रतिदिन सैकड़ों बेसहारा गौवंश की सेवा

Raftaar Desk - P2

मेरठ, 20 मई (हि.स.)। कोरोना काल में सामाजिक कार्यकर्ता लगातार सेवा कार्यों में जुटे हैं। विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता लगातार लोगों के लिए भोजन व दवाईयां भेज रहे हैं तो बेसहारा गोवंश के लिए भी चारे की व्यवस्था कर रहे हैं। इसी तरह से समाजसेवी परविंदर सिंह ईशू भी हर रोज सैकड़ों गोवंश की सेवा कर रहे हैं। करोना महामारी में भी विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता लगातार समाज के लिए भोजन एवं दवाइयां आदि की व्यवस्था करता आ रहा है। प्रत्येक दिन सूखा राशन एवं गाय के भोजन की व्यवस्था अलग-अलग प्रखंडों के द्वारा की जाती है लेकिन विशेष रूप से निराश्रित गायों के लिए चारे की व्यवस्था की गई। 200 से भी ज्यादा गायो को हरा चारा खिलाया गया। विहिप के महानगर प्रचार प्रमुख मधुवन आर्य ने बताया कि कोविड महामारी में भी बजरंग दल हर रोज किसी ने किसी कार्य के द्वारा समाज की निरंतर सेवा करता आ रहा है। आज भी गाय माता के लिए हरे चारे की व्यवस्था की गयी ताकि इस महामारी में गौ माता भी भूखी ना रहे। इस दौरान निमेष वशिष्ठ, हिमांशु शर्मा, अमित जैन, मृगांक मित्रा, अर्चित, सुनील आदि मौजूद थे। मेरठ कैंट क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी सरदार परविंदर सिंह ईशू का कहना है कि वह प्रतिदिन सैकड़ों बेसहारा गोवंश को हरा चारा उपलब्ध करा रहे हैं। इसके लिए अपनी एक गाड़ी बनाई हुई है। जिसमें हरा चारा भरा होता है। शहर भर में घूमकर यह गाड़ी गोवंश को चारा खिलाती है। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप