hotel-owner-and-manager-accused-of-harassment-by-woman-case-filed
hotel-owner-and-manager-accused-of-harassment-by-woman-case-filed 
उत्तर-प्रदेश

होटल मालिक और मैनेजर पर महिला ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, मुकदमा दर्ज

Raftaar Desk - P2

लखनऊ, 12 फरवरी (हि.स.)। गोमतीनगर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल की महिला कर्मचारी ने अपने ही मालिक व मैनेजर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने इस मामले में मुकदमा भी दर्ज कराया है। गोमतीनगर थाना प्रभारी के मुताबिक, दयाल पैराडाइज होटल के मालिक पार्थ सिंह और मैनेजर रविम गिल के खिलाफ महिला ने यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। महिला होटल में काम करती है। उसने बताया कि मालिक और मैनेजर ने उसका यौन उत्पीड़न किया है, जब उसने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार/दीपक-hindusthansamachar.in