help-the-bjp-corona-victims-again-chandraprakash-khare
help-the-bjp-corona-victims-again-chandraprakash-khare 
उत्तर-प्रदेश

भाजपाई पुनः कोरोना पीड़ितों की करें मदद : चन्द्रप्रकाश खरे

Raftaar Desk - P2

चित्रकूट,20 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे ने वर्चुअल बैठक में कहा कि ,पिछली बार भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह कोरोना महामारी के समय लोगों की मदद की थी। उसी प्रकार से सेवा संगठन के माध्यम से जरूरतमन्द लोगों की सहायता करना है। मास्क, सैनेटाइजर, भोजन उपलब्ध कराने का काम कार्यकर्ता करें। मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना महामारी से परेशान लोगों के दुख में सभी लोगों को मदद करनी है। पदाधिकारी स्वास्थ्य विभाग से बात करके मरीजों की मदद करें। भाजपा केवल राजनीति नहीं करती, बल्कि सेवा ही संगठन है के मापदंड पर खरी उतरी थी। इस बार भी कोरोना संकट में भाजपा कार्यकर्ता सेवा के माध्यम से अपनी सक्रियता बनाये रखें। यथा सम्भव आम जनता की सेवा का संकल्प लें। लोनिवि राज्यमंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि कोरोना से पूरा विश्व चपेट में है। भाजपा सरकार सभी लोगों के लिए प्रतिबद्ध है। पूरे प्रदेश में 165 आक्सीजन प्लांट लगाये गये हैं। ट्रेनों के माध्यम से आक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि कोरोना महामारी ने सभी लोगों को ध्यान देने की जरूरत है। लोगों से कहा कि भीड़भाड़ में न जायें। सावधानी से लोगों की मदद करें। प्रदेश मंत्री प्रांशूदत्त द्विवेदी ने कहा कि बीजेपी चुनाव जीतने की मशीन नहीं है। संगठन का मतलब सेवा है। सबकी सुख-समृद्धि में हाथ बटाये। इस मौके पर प्रदेश मंत्री अशोक जाटव, राजेश जायसवाल, अश्वनी अवस्थी, पंकज अग्रवाल, भागवत त्रिपाठी, अर्पित जायसवाल, जगदीश गौतम, हरीओम करवरिया, रामबाबू गुप्ता, सुशील द्विवेदी, रामरतन प्रजापति आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार / रतन