fire-in-rcm-company39s-warehouse-loss-of-millions
fire-in-rcm-company39s-warehouse-loss-of-millions 
उत्तर-प्रदेश

आरसीएम कंपनी के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

Raftaar Desk - P2

वाराणसी,29 अप्रैल ( हि.स.)। मंडुआडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित आरसीएम कंपनी के गोदाम में गुरूवार को अचानक भीषण आग लग गई। सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ियों के साथ क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लगभग पांच घंटे के अथक परिश्रम के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। तब तक गोदाम में रखा लाखों का सामान जल कर राख हो गया। गोदाम मालिक के परिजन होम आइसोलेशन में है। इसलिए कितने का नुकसान हुआ पता नही चल पाया। फायर बिग्रेड के अफसरों ने बताया कि चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एफएमसीजी कंपनी आरसीएम के कर्मचारी राजेश जायसवाल ने फोन कर आग लगने की जानकारी दी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची आधा दर्जन गाड़ियों की मदद से जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। अगलगी की घटना में गोदाम रखा नमक, तेल, चावल, दाल, कपड़े आदि जलकर खराब हो गये। संभावना जताई गई कि बिजली की शार्ट सर्किट से आग लगी है। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर