Fatehpur: Students made models in science exhibition
Fatehpur: Students made models in science exhibition 
उत्तर-प्रदेश

फतेहपुर : विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने बनाए मॉडल

Raftaar Desk - P2

- प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने मॉडल का किया अवलोकन फतेहपुर, 09 जनवरी (हि.स.)। जिले में शनिवार को एक कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें कालेज के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए विज्ञान के मॉडलों को प्रदशर्नी लगाई गई। कालेज के प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने विज्ञान के मॉडलों का अवलोकन किया। बिन्दकी नगर के नगर पालिका परिषद नेहरू इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदशर्नी में कालेज के छात्र छात्राओं ने विज्ञान से संबंधित करीब एक सैकाड़ा मॉडल बनाए। छात्र छात्राओं ने पोर्टेबल, होम, इनवर्टर हैंड, सैनिटाइजर, स्ट्रीमर, रीसाईकिल द्वारा पुरानी बैटरी को चार्ज करना वायु तथा ध्वनि प्रदर्शन से बचाना, अग्निशमन यंत्र बनाना सहित कई प्रकार के मॉडल बनाए गए थे। कालेज के प्रधानाचार्य अमरजीत सिंह तथा रसायन विज्ञान के प्रवक्ता एस पी सिंह पटेल तथा कालेज के प्रधान लिपिक अरविंद दुबे ने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए विज्ञान के माध्यमों का अवलोकन किया तथा छात्र-छात्राओं से इस संबंधित प्रश्न किए। छात्र-छात्राओं ने अपने बनाए गए मॉडलों से संबंधित प्रश्नों का उत्तर बखूबी से दिया और समझाया कि उनका मॉडल किस प्रकार कार्य करता है और समाज के लिए और आने वाले समय के लिए किस प्रकार उपयोगी सिद्ध होंगे। हिन्दुस्थान समाचार/देवेन्द्र/मोहित-hindusthansamachar.in