fatehpur-listening-to-shri-ram-katha-makes-everyone-wishful---acharya-vinod-dixit
fatehpur-listening-to-shri-ram-katha-makes-everyone-wishful---acharya-vinod-dixit 
उत्तर-प्रदेश

फतेहपुर: श्रीराम कथा सुनने से सभी मनोरथ होते पूरे - आचार्य विनोद दीक्षित

Raftaar Desk - P2

- नौ दिवसीय श्रीराम कथा का चल रहा आयोजन फतेहपुर, 09 फरवरी (हि.स.)। जिले के मलवां विकासखंड के हाजीपुर ग्राम सभा में मर्यादा पुरुषोम भगवान श्री राम की नौ दिवसीय कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें श्रद्धालु व भक्त श्रीराम की कथा सुनने के लिए आये और कथा सुनकर आत्मविभोर होकर आनन्द लिया। कथा व्यास पंडित विनोद दीक्षित ने कथा के तीसरे दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की कथा का गुणगान करते हुए कहा कि राम कथा सुंदर करतारी संशय बिहग उड़ावन हारी अर्थात भगवान श्री राम की कथा सुंदर फलों को देने वाली एवं संशय को नष्ट करने वाली है। आचार्य जी ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को श्री राम कथा की महिमा व यशगान को अवश्य सुनना चाहिए जो सभी मनोरथों को पूर्ण करने वाली होती है। उन्होंने कहा कि निर्गुण ब्रह्म जो निराकार है वह साकार कैसे हुआ निर्गुण सगुण कैसे हुआ। यह कथा उसी का संपूर्ण ज्ञान देने वाली है। उन्होंने कहा कि जब जब पृथ्वी में पाप और अधर्म की बढ़ोतरी होती है तब-तब भगवान श्री राम किसी न किसी रूप में अवतार लेकर अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना करते हैं। कार्यक्रम के संयोजक अशोक अवस्थी ने बताया कि 07 फरवरी से 15 फरवरी तक कथा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अशोक अवस्थी रंजन महाराज तिवारी महेश पाल सहित सैकड़ों की संख्या में भक्तगण मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/देवेन्द्र-hindusthansamachar.in