फतेहपुर,22 फरवरी (हि.स.)। जिला उद्योग ब्यापार मंडल की खखरेरू इकाई का सोमवार को गठन कर शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें नवनिर्वाचित कमेटी के पदाधिकारियों को उनके पद की जिम्मेदारी दी गयी। समारोह में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे को कस्बे के व्यापारी पूरे जोश के साथ रक्षपालपुर चौराहे से बाइक जुलूस के साथ नारा लगाते हुए कार्यक्रम स्थल तक ले गये। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले अनिल केशरवानी ने प्रदेश अध्यक्ष रविप्रकाश दुबे का माल्यार्पण कर स्वागत किया। रवि प्रकाश दुबे ने अनिल केशरवानी को अध्यक्ष व अरुण कुमार अग्रहरि को प्रबन्धक पद की जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद नवनिर्वाचित कमेटी से सभी ब्यापारियों को रूबरू कराया और शपथ ग्रहण करवाया। रविप्रकाश दुबे ने ब्यापारियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि सभी व्यापारी संगठन में मिलजुल कर काम करें। अधिकारियों द्वारा किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस मौके में मतीन अहमद, ईश्वर चंद अग्रहरि, दिनेश सिंह, सिद्दीक खान, शैलेंद्र केशरवानी, बीरेंद्र कुमार, राकेश साहू समेत तमाम ब्यापारी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/देवेन्द्र