Farmers protested against agricultural laws by putting chains in their hands and neck
Farmers protested against agricultural laws by putting chains in their hands and neck 
उत्तर-प्रदेश

किसानों ने हाथों व गले में जंजीर डालकर किया कृषि कानूनों का विरोध

Raftaar Desk - P2

बागपत, 09 जनवरी (हि.स.)। कोतवाली बड़ौत क्षेत्र में चल रहा किसानों का धरना शनिवार को 22वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने धरने पर स्वतंत्रता सेनानी सर छोटू राम की पुण्यतिथि पर हवन यज्ञ किया। इसके बाद हाथों और गले में जंजीर डालकर प्रदर्शन किया। दिल्ली-सहारनपुर रोड पर शनिवार को धरनास्थल पर बड़ी संख्या में किसान इकट्ठा हुए और सर छोटू राम की पुण्यतिथि पर यज्ञ करके उन्हें नमन किया। किसानों ने उनके आदर्श जीवन अंत्योदय का मार्ग अपनाने का संकल्प लिया। थाम्बा चैधरी बृजपाल और किसान नेता बलजोर आर्य ने कहा कि यदि सरकार जल्दी ही नही जागी तो 26 जनवरी पर किसान जबरदस्त आंदोलन करेंगे। शाम के समय किसानों ने गले और हाथों को जंजीरों से बांधकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चैधरी बृजपाल सिंह तोमर, जिला अध्यक्ष शरद तोमर, देशखाप चैधरी सुरेंद्र सिंह, सुभाष चैधरी, यशपाल चैधरी, गौरव तोमर, जयवीर सिंह आदि मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/गौरव साहनी-hindusthansamachar.in