farmer-plowed-crop-in-protest-against-agricultural-laws
farmer-plowed-crop-in-protest-against-agricultural-laws 
उत्तर-प्रदेश

कृषि कानूनों के विरोध में किसान ने जोत दी फसल

Raftaar Desk - P2

बागपत, 24 फरवरी (हि.स.)। कृषि कानूनों के विरोध में बुधवार को बागपत के बिनौली में एक किसान ने अपनी दस बीघा सरसांे की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया। किसान का कहना है कि केंद्र सरकार को कृषि कानून वापस लेने ही होंगे। ]कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का अपनी फसलों को नष्ट करने का सिलसिला जारी है। बुधवार को बिनौली के एक किसान संजीव कुमार ने अपनी दस बीघा सरसों की फसल पर ट्रैक्टर चला दिया। किसान का कहना है कि कृषि कानून किसानों के हित में नहीं है और इन कानूनों को रद्द कराने के लिए राकेष टिकैत की अगुवाई में किसान लगातार संघर्ष कर रहे है। केंद्र सरकार किसानों के विरोध की अनदेखी कर रही है। सरकार को किसानों की बात मानकर कृषि कानूनों को वापस लेना ही होगा। हिन्दुस्थान समाचार/सचिन