cyclist-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle
cyclist-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle 
उत्तर-प्रदेश

अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Raftaar Desk - P2

औरैया, 05 मार्च (हि.स.)। फफूंद नगर के पाता बाईपास पर शुक्रवार को पाता प्लांट से ड्यूटी कर घर जा रहे साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने जबरदस्त टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार को पुलिस ने अस्पताल भिजवाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फफूंद थाना क्षेत्र के गांव नगलापाठक निवासी इंद्रपाल (50) पुत्र जगन्नाथ पाता प्लांट में काम करता था। रोज की तरह शुक्रवार को काम करने गया था। देर शाम वापस घर आर हा था। जैसे ही नगर के फफूंद बाईपास पर तरई मोड़ के पास पहुंचा, तभी दिबियापुर की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में वह गम्भीर रूप से घायल होगया। हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायल को दिबियापुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील