councilor-staged-a-sit-in-in-the-municipal-corporation-regarding-the-problems-of-the-area
councilor-staged-a-sit-in-in-the-municipal-corporation-regarding-the-problems-of-the-area 
उत्तर-प्रदेश

क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पार्षद ने दिया नगर निगम में धरना

Raftaar Desk - P2

फिरोजाबाद, 24 जून (हि.स.)। क्षेत्र की समस्याओं को लेकर गुरूवार को एक पार्षद गुरूवार को नगर निगम में धरने पर बैठ गया। बाद में नगर आयुक्त ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। नगर निगम के बार्ड़ संख्या 56 के पार्षद मौहम्मद इरशाद गुरूवार को निगम में नगर आयुक्त कार्यालय के बाद धरने पर बैठ गये। उनका आरोप था कि उनके क्षेत्र में पक्की गलियां व नालियां न होने से लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा है। क्षेत्रिय पार्षद होने के नाते जनता उनके समक्ष अपनी समस्या को रखती है जिसे उनके द्वारा निगम में रखा जाता है लेकिन समस्यायें जस की तस बनी हुई है कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कोई क्षेत्र में विकास कार्य नही हो रहा है। जिससे वह काफी परेशान थे। इसलिये वह धरने पर बैठ गये। इधर, धरने की जानकारी होने पर नगर आयुक्त विजय कुमार धरना स्थल पर पहुंचे। जिन्होंने पार्षद को एक सप्ताह में निरीक्षण कर क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। तव जाकर धरना समाप्त हुआ। हिन्दुस्थान समाचार/कौशल