corporation-employees-led-by-municipal-commissioner-sanitized-from-kapurthala-to-aliganj
corporation-employees-led-by-municipal-commissioner-sanitized-from-kapurthala-to-aliganj 
उत्तर-प्रदेश

नगर आयुक्त के नेतृत्व में निकले निगम कर्मचारी, किया कपूरथला से अलीगंज तक सेनेटाइज

Raftaar Desk - P2

लखनऊ, 17 अप्रैल(हि. स.)। नगर आयुक्त अजय द्विवेदी के नेतृत्व में आज नगर निगम की टीम ने कपूरथला से अलीगंज तक का क्षेत्र सेनेटाइज किया। बाजार में चहलकदमी कर रहे लोगों से नगर आयुक्त में अपील की कि किसी भी हाल में स्वयं को सुरक्षित रखने के उपायों को करें। हर संभव सावधानी रखकर कोरोना को दूर रखें। इस कार्य में जागरूकता सबसे ज्यादा जरूरी है। कपूरथला क्षेत्र में नगर निगम के दर्जनों टैंकरों के साथ क्षेत्र को सेनेटाइज करने पहुंचे नगर आयुक्त ने माइक लगा कर कहा कि वर्तमान स्थिति पर नियंत्रण रखने के लिए नगर निगम ने सड़क किनारे लम्बे समय से खड़े वाहनों, डिवाइडरो, स्थाई रूप से रखे हुए दुकानों और आसपास के स्थिर वस्तुओं को सेनेटाइज करने का जिम्मा लिया है। नगर आयुक्त ने अपनी बातों को रखा और इसके बाद नगर निगम के टैंकर चालकों ने कपूरथला से अलीगंज क्षेत्र में प्रत्येक सड़क को छूते हुए अपना अभियान आगे बढ़ाया। विशेष रुप से नगर निगम में शहर को कोरोना से बचाने के लिए सेनेटाइज करने का अभियान लिया है। जो आगे भी अलग-अलग क्षेत्रों में चलेगा।इसके लिए जोन स्तर पर जोन अधिकारी प्रबंधन देख रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/शरद