congress-workers-demonstrated-in-a-unique-way-against-rising-inflation
congress-workers-demonstrated-in-a-unique-way-against-rising-inflation 
उत्तर-प्रदेश

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनूठे तरीके से किया प्रदर्शन

Raftaar Desk - P2

-ठेले पर समस्या सम्मान समारोह के जरिये भाजपा सरकार को बताया जनता का दर्द वाराणसी, 14 फरवरी (हि.स.)। बढ़ती महंगाई, डीजल-पेट्रोल की मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रविवार को अनूठे तरीके से प्रदर्शन किया। कैंट चौराहे के समीप जुटे कार्यकर्ताओं ने बनारस वाले मिश्रा जी उर्फ हरीश मिश्र के अगुवाई में समस्या सम्मान समारोह आयोजित कर जनता का पीड़ा सरकार को बताने का प्रयास किया। इसमें जनता के सवालों को भी शामिल किया गया। प्रदर्शन में ठेले पर रसोई गैस सिलेंडर, बिजली के स्मार्ट मीटर, पेट्रोल डीजल,कॉपी किताब, स्कूलों के पढ़ाई का खर्च , सरसों तेल, नमक, आटा, चावल, सहित आम लोगोंं से जुड़ी चीजों को रखा गया। कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से बताया कि इन चीजों के बढ़े दाम लाखों जिंदगी को तितर बितर कर देती है। प्रदर्शन में जनता को भी बढ़ते महंगाई पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया। क्योंकि जनता ने ही भाजपा सरकार को पसंद किया। जिससे सभी लोगों को ये दिन देखना पड़ रहा है। हरीश मिश्रा ने भाजपा सरकार से मांग किया कि आम आदमी से ताल्लुकात रखने वाली सभी सामानों को तत्काल सस्ता किया जाय। नहीं तो जनता बेमौत मरने लगेगी। प्रदर्शन में कुंवर यादव, आशीष केशरी, डॉ आशीष उपाध्याय, रंजीत सेठ, देवी प्रसाद यादव, डिम्पल सिंह, आकाश कुमार, निक्की यादव, अनुज यादव आदि शामिल रहे। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/दीपक-hindusthansamachar.in