chaupra-temple-decorated-like-a-bride-on-mahashivaratri-preparations-for-grand-fair-complete
chaupra-temple-decorated-like-a-bride-on-mahashivaratri-preparations-for-grand-fair-complete 
उत्तर-प्रदेश

महाशिवरात्रि पर दुल्हन सा सजा चौपरा मन्दिर, भव्य मेले की तैयारी पूरी

Raftaar Desk - P2

हमीरपुर, 10 मार्च (हि.स.)। महाशिवरात्रि पर्व के नजदीक आते ही राठ कस्बे स्थित महाभारतकालीन चौपरा मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया जाने लगा है। इस पर्व पर मंदिर परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। चौपरा मंदिर समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम बुधौलिया ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिर परिसर में एक दिवसीय मेला का आयोजन होता है। जिसकी तैयारियां जोर शोर से प्रारंभ कर मंदिर को दुल्हन की तरह सजाते हुए अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं पर्व के दिन पूरे विधि-विधान के साथ भगवान शिव की बारात निकाली जाती है। जिसको नगर भ्रमण कराने के बाद मंदिर परिसर में माता पार्वती के साथ विवाह कार्यक्रम संपन्न होते हैं। इस दौरान नगर सहित आसपास के क्षेत्र का भारी जनसमूह वर व कन्या पक्ष की तरफ से विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर ईश्वर पर अपनी आस्था प्रकट करते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ पंकज