राममंदिर में ब्रज रज स्थापित ही ब्रजवासियों को महसूस कराया अपना विशिष्ट प्रतिनिधित्व : कृष्णचन्द्र ठाकुरजी
राममंदिर में ब्रज रज स्थापित ही ब्रजवासियों को महसूस कराया अपना विशिष्ट प्रतिनिधित्व : कृष्णचन्द्र ठाकुरजी  
उत्तर-प्रदेश

राममंदिर में ब्रज रज स्थापित ही ब्रजवासियों को महसूस कराया अपना विशिष्ट प्रतिनिधित्व : कृष्णचन्द्र ठाकुरजी

Raftaar Desk - P2

- ब्रज रज की महिला अनंत रज में अवस्थित है ब्रह्म : पुण्डीक गोस्वामी - श्रीराधारमण मंदिर के भागवत धाम आश्रम में हुआ रजत शिला का पूजन मथुरा, 29 जुलाई (हि.स.)। वृंदावन नगर धर्म रक्षा संघ की ओर अयोध्या में बनने वाले राममंदिर के लिए रजत शिला की स्थापना की जानी है। जिसका ब्रज के मंदिरों, साधु संतों, धर्मोचर्यों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा पूजन किया जा रहा है। बुधवार को श्रीराधारमण मंदिर के सेवाधिकारी युवा धर्माचार्य पुण्डीक गोस्वामी जी महाराज एवं कृष्णचन्द्र ठाकुरजी महाराज ने भागवत धाम आश्रम में श्रद्धाभाव के साथ पूजन करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण की क्रीड़ास्थली की रज राममंदिर में स्थापित होगी तो सभी ब्रजवासियों को उस मंदिर में अपना विशिष्ट प्रतिनिधित्व महसूस होगा। पुण्डीक गोस्वामी ने कहा कि ब्रज रज की महिमा अनन्त है, यहां ब्रह्म ही रज के रूप में अवस्थित है, जब ब्रज रज से निर्मित यह अद्भुत भावों से भरी शिला सम के मंदिर के मूल में स्थापित होगी तो उस मंदिर की दिव्यता और भी अधिक स्वाभाविक रूप से हो जाएगी। धर्मरक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि हम ब्रजवासीगण अति भाग्यशाली है, जो इस पवित्र ब्रज रज और ब्रजभूमि के कुंडों और यमुना के पवित्र जल से निर्मित रजत शिला का पूजन कर अयोध्या में अपना भावनात्मक संदेश भेज रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/महेश/मोहित-hindusthansamachar.in