रामलला के दरबार में भाजपा नेत्री उमा भारती ने लगाई हाजिरी
रामलला के दरबार में भाजपा नेत्री उमा भारती ने लगाई हाजिरी 
उत्तर-प्रदेश

रामलला के दरबार में भाजपा नेत्री उमा भारती ने लगाई हाजिरी

Raftaar Desk - P2

अयोध्या, 30 जून (हि.स.)। रामलला के दरबार में मंगलवार को भाजपा नेत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने हाजिरी लगाई और दर्शन पूजन किया। भाजपा नेत्री ने राम नगरी पहुंच कर हनुमानगढ़ी का भी दर्शन कर रंग महल मंदिर के महंत राम शरण दास से मुलाकात की। उमा भारती ने कहा कि सीबीआई कोर्ट में आज बयान दर्ज होना था। कोर्ट में किसी व्यक्ति के कोरोना संक्रमित होने की वजह से टल गया। उमा भारती ने बाबरी विध्वंस पर कुछ भी बोलने से इंकार किया। बोली मैं हूं आरोपी इसलिए कोई बयान नहीं दे सकती। सुप्रीम कोर्ट सभी की भावनाओं का सम्मान कर ही हूं। गौरतलब है कि रविवार को भारी बरसात के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम लाला का दर्शन कर राम जन्मभूमि परिसर में स्थित नवग्रह वाटिका में पौधारोपण भी किया था। इसके बाद मंगलवार को भाजपा फायर ब्रांड नेता उमा भारती ने राम जन्मभूमि परिसर में रामलला का दर्शन कर पूजा भी की। हिन्दुस्थान समाचार/पवन/दीपक-hindusthansamachar.in