BJP-Mahendra Yadav to record bumper victory in UP Panchayat elections
BJP-Mahendra Yadav to record bumper victory in UP Panchayat elections 
उत्तर-प्रदेश

उप्र पंचायत चुनावों में बम्पर जीत दर्ज करेगी भाजपा-महेन्द्र यादव

Raftaar Desk - P2

सीतापुर,17 जनवरी,(हि.स.)। कसरैला बाजार में रविवार को समरसता खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ। इसमें क्षेत्र की जनता ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। हरगांव विधायक सुरेश राही विगत चार वर्षों से लगातार कसरैला बाजार में समरसता खिचड़ी भोज का आयोजन करते आ रहें हैं। इस दौरान मुख्य अतिथि बिसवां विधायक, महेंद्र सिह यादव, लहरपुर विधायक, सुनील वर्मा व भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा मौजूद रहे। बिसवां विधायक महेन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास का जो मंत्र दिया है। उसी मंत्र के आधार पर आज भाजपा काम कर रही है। आये हुए लोगों का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय विधायक सुरेश राही ने कहा कि हम सबको मिलकर पंचायत चुनाव में जीत दर्ज करनी है। इस बार यूपी में पंचायत चुनाव में भाजपा बम्पर जीत दर्ज करेगी। इस अवसर पर जिला महामन्त्री जिला विश्राम सागर राठौर, क्षेत्रीय महामन्त्री नीरज वर्मा, पूर्व अध्यक्ष अजय गुप्ता सहित भारी सख्या में लोग उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/महेश/दीपक-hindusthansamachar.in