bjp-leaders-celebrated-the-birthday-of-the-state-president
bjp-leaders-celebrated-the-birthday-of-the-state-president 
उत्तर-प्रदेश

भाजपाइयों ने मनाया प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन

Raftaar Desk - P2

प्रयागराज, 13 फरवरी (हि.स.)। भाजपा महानगर कार्यालय कीडगंज में शनिवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का 57वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके सचित्र पर टीका लगाकर मुंह मीठा कराते उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए दीर्घायु की कामना की। बधाई देने वालों में राजू पाठक, टीएन दीक्षित, कुंज बिहारी मिश्रा, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, राजन शुक्ला, किशोरी लाल जायसवाल, मयंक यादव, परमानंद वर्मा, अजय अग्रहरि, मुकेश लारा, मनीष केसरवानी, संस्कार सिन्हा, राकेश जायसवाल एवं उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त-hindusthansamachar.in