भाजपा किसान मोर्चा की ऑनलाइन बैठक आयोजित
भाजपा किसान मोर्चा की ऑनलाइन बैठक आयोजित  
उत्तर-प्रदेश

भाजपा किसान मोर्चा की ऑनलाइन बैठक आयोजित

Raftaar Desk - P2

नजीबाबाद (बिजनौर), 10 जून (हि.स.)। भाजपा किसान मोर्चा की वर्चुअल बैठक में जिले के सर्वाधिक किसानों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। बैठक की सफलता के लिए प्रदेश महामंत्री रामनरेश तिवारी ने मोर्चा के जिला अध्यक्ष अवनीश निर्वाल की सराहना की है। बुधवार को भाजपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों के साथ आनलाइन बैठक की। इसमें भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामनरेश तिवारी व प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश यादव ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों व योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से बचने के लिए सोशल डिस्टेंस व मास्क का प्रयोग करें। इस बैठक में भाजपा नेताओं ने किसानों की समस्याओं को विस्तार से सुना व किसानों को समस्याओं के समाधान के लिए आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार किसान हित में काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में जिले से सर्वाधिक किसान जुड़ने के लिए मोर्चा के जिला अध्यक्ष चौधरी अवनीश निर्वाल के कार्य की सराहना की गई। बैठक को सफल बनाने में जिला महामंत्री अवनीश चौहान व आईटी विभाग के राजीव प्रजापति, सचिन त्यागी का सहयोग रहा। बैठक में चौधरी रमेश सिंह, चौधरी सुदर्शन सिंह, फूल सिंह सैनी, बलराम सिंह, समता रुहेला आदि ने विचार व्यक्त किए। बैठक के अंत में मोर्चा के जिला अध्यक्ष चौधरी अवनीश निर्वाल ने मीटिंग को सफल बनाने के लिए सभी किसानों का धन्यवाद किया। हिन्दुस्थान समाचार/रिहान अन्सारी-hindusthansamachar.in