birdflu39s-knock-in-the-district
birdflu39s-knock-in-the-district 
उत्तर-प्रदेश

बर्डफ्लू की जिले में दस्तक

Raftaar Desk - P2

उन्नाव 21 जनवरी (हि.स.)। जनपद में बर्ड फ्लू का आगाज हो चुका है। आधी-अधूरी तैयारियों के बीच जिला प्रसाशन बर्ड फ्लू से लड़ने के लिए तैयारियां करने में जुटा हुआ है। सदर तहसील के हड्हा गांव को 1 किलोमीटर की परिधि में सील कर दिया है। प्रभावित पक्षियों को मारने का काम पशुपालन विभाग आज (शुक्रवार) को करेगा। गांव में पुलिस फ़ोर्स लगा दिया वही पशु डॉक्टर पूरे मामले पर नज़र लगाये हुए है। हड्डा ग्राम पंचायत गत दिनों 3 बतखों की रहस्यमय परिस्तिथियों में मौत हो गयी थी। ग्रामीणों की सूचना पर पशुपालन विभाग ने मृत पायी गयी बतखों का पोस्टमार्टम किया था। तथा मांस को जांच के लिए विधि प्रयोगशाला भेजा था। जांच में मृत बतखे बर्डफ्लू पॉजिटिव पायी गयी। जैसे ही यह खबर जिला प्रसाशन को लगी। प्रसाशन आधी-अधूरी तैयारियों के साथ हड्हा गांव को एक किलोमीटर की परिधि में सील कर दिया गया है। गांव में बतखों को नष्ट करने के लिए तैयारी कर रहा है। तब तक पता नही और पक्षी चपेट में ना आ जाए। मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. पी. के. सिंह ने बताया कि शुक्रवार को प्रभावित बतखों को मारने का काम किया जायेगा। उधर, पक्षियों के आवागमन को लेकर तैयारी की जा रही है। ताकि पक्षियों के मूवमेंट को रोका जा सके। पूरे गांव के चारों तरफ पुलिस का पहरा बिठा दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/अरुण कुमार दीक्षित-hindusthansamachar.in