basti-mahotsav-will-start-from-february-19-om-birla-mp-will-participate
basti-mahotsav-will-start-from-february-19-om-birla-mp-will-participate 
उत्तर-प्रदेश

बस्ती महोत्सव का 19 फरवरी से आगाज, ओम बिरला-सांसद लेंगे हिस्सा

Raftaar Desk - P2

बस्ती, 13 फरवरी (हि.स.)। बस्ती जिला मुख्यालय पर होने वाले तीन दिवसीय बस्ती महोत्सव का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह 19 फरवरी को करेंगे। आयोजन की तैयारी तेजी से चल रही है। महोत्सव में कोविड-19 के नियमों का पूरा पालन किया जायेगा। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सांसद हरीश द्विवेदी ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि तीन दिवसीय बस्ती महोत्सव का आयोजन इस बार अपने समय पर नहीं हो पाया है। फिलहाल बस्ती महोत्सव का आयोजन 19 फरवरी से शुरू किया जायेगा। जिसका उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह करेंगे। महोत्सव मे स्थानीय कलाकारों को भी शामिल किया गया है। उनको भी मंच पर स्थान मिलेगा। 20 फरवरी को लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला और भोजपुरी अभिनेता व सांसद रवि किशन महोत्सव में हिस्सा लेंगे। 21 फरवरी को सांसद मनोज तिवारी शामिल होंगे। श्री द्विवेदी ने बताया कि महोत्सव को अगले साल और भव्य ढंग से कराया जायेगा। हिन्दुस्थान समाचार/महेन्द्र/दीपक-hindusthansamachar.in