Sakshi, daughter of former Bareilly MLA, accused her in-laws of harassing her.
Sakshi, daughter of former Bareilly MLA, accused her in-laws of harassing her. Social media
बरेली

ड्राइवर से शादी करने वाली पूर्व विधायक की बेटी फिर आई सुर्खियों में, जानिए क्यों गई SSP कार्यालय?

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आपको बीते 4 साल पहले बरेली के पूर्व विधायक पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी का ड्राइवर के साथ प्रेम विवाह वाला मामला तो याद होगा यह विवाह न सिर्फ बरेली बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश का सबसे चर्चित प्रेम विवाह था। जहां पूर्व विधायक की बेटी साक्षी ने पिता के खिलाफ जाकर ड्राइवर के साथ प्रेम विवाह रचाया था लेकिन अब 4 साल बाद फिर से विधायक की बेटी सुर्खियों में है। दरअसल साक्षी ने अपने ससुराल वालों पर दहेज मांगने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जिस पर साक्षी ने एसएसपी ऑफिस जाकर शिकायत दर्ज कराई है। वहीं एसएसपी ने पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं। आपको बता दे कि साक्षी के पति अजितेश की सुरक्षा में एक गनर तैनात है।

क्या है पूरा मामला?

बरेली के बिथरी चैनपुर के पूर्व एमएलए राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर अपने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। साक्षी ने एसएसपी को बताया कि ससुराल में उनके ससुर , सौतेली सास ननद जेठानी और दादी सास पिछले कई महीनो से दहेज की मांग कर रहे हैं जिसमें एक कर और 10 लाख नगदी को लेकर प्रताड़ित करते हैं। साक्षी ने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए कि ससुराल वाले कहते थे कि पूर्व विधायक की बेटी है आगे चलकर मोटा दहेज मिलेगा। जब मैं उन्हें इस बात से इनकार कर दिया तो उन्होंने मुझे मारना पीटना शुरू कर दिया और घर से निकालने की कोशिश करने लगे। आपको बता दे कि इस पूरे मामले पर साक्षी के पति अजितेश भी उनके साथ शिकायत करने पहुंचे थे।

एसपी ने पुलिस को जांच के निर्देश दिए

साक्षी ने आरोप पत्र में कहा कि जब वह 8 महीने की गर्भवती थी तो उसे उसके ससुराल वाले ताने देते थे। बच्चों के जन्म के बात ससुराल वालों ने उसे नाजायज बताया था। इसके अलावा साक्षी ने अपने जेठ पर गलत नियत रखने का आरोपी लगाया। वहीं एसपी घुले सुशील चंद्रभान का कहना है कि इज्जत नगर पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए हैं। अगर जांच में कुछ पाया जाएगा तो कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि साक्षी और अजितेश ने 4 साल पहले प्रेम विवाह किया था।